Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक को लेकर सीकर में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक तैयारियां जोरो-शोरो पर

ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक को लेकर सीकर में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक तैयारियां जोरो-शोरो पर

सीकर, ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक को लेकर सीकर में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। सभी आयु वर्ग के लोग ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए उत्साहित है। जिला कलेक्टर सीकर सौरभ स्वामी 5 अगस्त से आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की पूर्व तैयारियों के संबंध में लगातार समीक्षा बैठक ले रहे हैं ताकि ओलंपिक खेलों का सीकर में सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हो सके।

ओलंपिक खेलों में ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 5 अगस्त से शुरू होगी, जो 10 अगस्त तक चलेगी। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 22 अगस्त तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 6 सितम्बर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितम्बर तक होगी। शहरी क्षेत्र में भी प्रारंभिक प्रतियोगिताएं 5 से 10 अगस्त के बीच होगी। इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 6 सितम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितम्बर तक खेली जाएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur