सीकर, इंडियन टी-20 क्रिकेट फैडरेशन 14 वर्ष टी-20 एशिया क्रिकेट कप जयपुर में श्रीलंका एवं इण्डियन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। 3 मैचों की शृंखला का खिताब इण्डियन क्रिकेट एकेडमी ने 3-0 से जीता। भारत की ओर से आईसीए टीम में प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के 6 खिलाड़ी, महाराष्ट्र के 4 एवं पंजाब के 5 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के मोहित सिवाच को मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट बॉलर का अवार्ड भी प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के पंकज चौधरी को मिला जबकि प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के गौतम भूरिया को एक ओवर में 6 चौके लगाने पर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में परचम लहराने पर प्रिंस एकेडमी सीबीएसई स्कूल में संस्था निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा ने खिलाडिय़ों का माल्यार्पण, मेडल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के खिलाडियों ने फहराया परचम
प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के खिलाडियों ने फहराया परचम


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

