Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. खूड़ को कारण बताओं नोटिस जारी

प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. खूड़ को कारण बताओं नोटिस जारी

कनिष्ठ सहायक को कार्यमुक्त नहीं करके निर्वाचन कार्य के प्रति बरती लापरवाही

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने प्रधानाचार्य सुमन शहीद कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूड़, सीकर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन डॉ. यादव ने बताया कि प्रमोद कुमार कनिष्ठ सहायक, शहीद कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूड़ को आदेश जारी कर 19 जनवरी को जिला निर्वाचन भण्डार में अनुपयोगी, नकारा सामग्री का निस्तारण कार्य नियत समय पर संपादित किये जाने के लिए, 25 जनवरी को जिला निर्वाचन शाखा में निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन प्रधानाचार्य ने कनिष्ठ सहायक को कार्यमुक्त नहीं करके निर्वाचन कार्य के प्रति उदासीनता बरती है। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर कार्यालय को भिजवायें साथ ही कार्यमुक्त नहीं करने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur