Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 4 को ग्राम पंचायत, 11 को उपखंड व 18 जनवरी को जिला स्तर पर सुनेंगे समस्याएं

4 को ग्राम पंचायत, 11 को उपखंड व 18 जनवरी को जिला स्तर पर सुनेंगे समस्याएं

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओंके निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देशानुसार माह जनवरी 2024 के प्रथम गुरूवार 4 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत स्तर, द्वितीय गुरूवार 11 जनवरी 2024 को उपखण्ड स्तर व तृतीय गुरुवार 18 जनवरी 2024 को जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जन सुनवाई शिविर आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur