Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दूसरे दिन भी जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

दूसरे दिन भी जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

पेयजल आपूर्ति समस्या से आक्रोशित लोगों का

लोसल, [ओम प्रकाश सैनी ] कस्बे के विभिन्न इलाकों में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या से आक्रोशित कस्बे के वार्ड नंबर 18 से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे तथा जलदाय विभाग प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि करीब 2 साल से पेयजल आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है बार-बार विभाग के कार्यालय में आकर समस्या के समाधान की मांग करने के बावजूद भी विभाग के जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण अब गर्मियों में यह समस्या विकट रूप धारण कर चुकी है लोगों ने बताया कि मजबूरी में 2 से 3 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से लोगों को घड़े भरकर पानी लाना पड़ रहा है। लगातार 5 दिन का अवकाश होने के कारण विभाग कार्यालय पर विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं मिला, इसके बाद लोगों ने फोन पर वार्ता कर विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं अगर जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur