Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / माह के प्रथम गुरूवार को जिले की 375 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कल

माह के प्रथम गुरूवार को जिले की 375 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कल

प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक होगी जनसुनवाई

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि माह के प्रथम गुरूवार (6 अप्रैल 2023) को समस्त ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों यथा उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, पंचायत समिति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण किया जावेगा। प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जन सुनवाई का समय प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक होगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जावेगा। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में खण्ड विकास अधिकारी संबंधित पंचायत समिति के जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ ही अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवायें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur