Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गांव से जिला स्तर तक होगी जनसुनवाई

गांव से जिला स्तर तक होगी जनसुनवाई

एक फरवरी को ग्राम पंचायत, 8 फरवरी को उपखंड व 15 फरवरी को जिला स्तर पर सुनेंगे समस्याएं

सीकर, जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओंके निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देशानुसार माह फरवरी 2024 के प्रथम गुरूवार एक फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत स्तर, द्वितीय गुरूवार 8 फरवरी 2024 को उपखण्ड स्तर व तृतीय गुरुवार 15 फरवरी 2024 को जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जन सुनवाई शिविर आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।