Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की माताजी शान्ति देवी महरिया का शरीर पंचतत्व में विलीन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की माताजी शान्ति देवी महरिया का शरीर पंचतत्व में विलीन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया और फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया की माताजी शान्ति देवी महरिया का निधन जयपुर में हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव कूदन में किया गया। महरिया के निज निवास से निकली अंतिम यात्रा के बाद ज्येष्ठ पुत्र सुभाष महरिया ने मूखाग्नि दी। इससे पूर्व शांति देवी की पार्थिव देह को दर्शनार्थ रखा गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, विधायक गोविंद सिंह डोटासरा सहित हजारों की संख्या में आमजन राजनेता प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur