Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. वाजपेयी को सीकर भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. वाजपेयी को सीकर भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रविवार को मांजी साहब के कुएं के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी, जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, इंद्रा चौधरी, राजकुमार जोशी, ईश्वरसिंह राठौड़, अर्जुन झाझूका, बाबुलाल शर्मा सहित कई वक्ताओं ने शब्दों के माध्यम से स्व. वाजपेयी का श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला सह-मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि स्व. वाजपेयी एक ऐसा जननेता थे जिनकी विपक्ष में रहने के बावजूद स्वयं नेहरू भी तारीफ करते थे, इंदिरा सलाह लेती थी और नरसिम्हा राव ने यूएनए भेजा था। स्वयं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भी ऐसे सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे जो अच्छा कार्य करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की भी तारीफ किया करते थे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी रूपी जो पौधा रोपण किया था वह आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। स्व. वाजपेयी जनसंघ, जनता पार्टी व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वाजपेयी छह बार विभिन्न अवसरों पर सीकर आए थे। वे कार्यकर्ताओं से बिल्कुल सहज भाव से बड़ी आत्मीयता के साथ मिलते थे। उनका व्यक्तित्व जितना विशाल था, वे व्यवहार में उतने ही विनम्र थे। उनके निधन से देश को एक अपुरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असंभव है। उनके निधन पर भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। स्व. वाजपेयी के अंतिम यात्रा में जिस प्रकार से पूरे देश के लोग शामिल हुए इसको देखकर लगता है कि लोगों में उनके प्रति कितनी श्रद्धा थी। उनकी अंतिम यात्रा में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित काफी संख्या में राजनीतिक दलों के नेताओं ने पैदल चलकर भाग लिया था। श्रद्धांजलि सभा में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी व गोरधन वर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, जिला प्रमुख अर्पणा रोलन, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, जिला महामंत्री इंद्रा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, जिला पालक बाबुलाल शर्मा, मनोहर सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, जिला मंत्री रतनलाल सैनी, उप जिला प्रमुख शोभसिंह अनोखू, जिला प्रवक्ता प्रकाश दाधीच, अर्जुन झाझूका, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरसिंह राठौड़, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जितेंद्र माथुर, शहर मंडल द्वितीय अध्यक्ष जगदीश कुमावत, पूर्व विधायक केडी बाबर, आईटी संयोजक नीलम मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सरवड़ी, जिप सदस्य जितेंद्र सिंह कारंगा, सुरेश फागलवा, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, गोविंद सैनी, रमेश जलधारी, गोकुलप्रसाद माथुर, योगेश माथुर, अशोक माथुर, पवन गौड़, मुस्ताक, राजकुमार स्वामी, अन्जू मोदी, परमेश्वर सैनी, संजय चंदेल, सज्जन सिंह निर्वाण, राजकपूर माथुर, शारदा काबरा, सुरेश सैनी, मुकेश नायक, राजेश जोशी, जगदेश सिंह पंवार, रामावतार सांखला सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur