भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बाबा श्याम से देश की खुशहाली की कामना की
सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
देश की खुशहाली की कामना
उन्होंने बाबा श्याम के समक्ष देश और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंदिर कमेटी ने किया स्वागत
इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
