Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : खाटूश्यामजी में राधा मोहन अग्रवाल ने किए दर्शन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Sikar News : खाटूश्यामजी में राधा मोहन अग्रवाल ने किए दर्शन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Radha Mohan Agrawal offering prayers at Khatu Shyam Temple

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बाबा श्याम से देश की खुशहाली की कामना की
सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

देश की खुशहाली की कामना

उन्होंने बाबा श्याम के समक्ष देश और प्रदेश की खुशहालीसमृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंदिर कमेटी ने किया स्वागत

इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।