Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान डिफेंस एकेडमी ने रचा इतिहास

राजस्थान डिफेंस एकेडमी ने रचा इतिहास

दिल्ली पुलिस एवं आर्मी में 64 का सलेक्शन

सीकर, जिले के पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राजकीय सामुदायिक अस्पताल के सामने राजस्थान डिफेंस एकेडमी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 एवं भारतीय सेना आर्मी में एक साथ 64 का सलेक्शन देकर इतिहास रचा। राजस्थान काम्पिटीशन एवं डिफेंस एकेडमी के निर्देशक राम सिंह दादरवाल ने बताया कि रिद्धि सिद्धि गार्डन में राजस्थान से दिल्ली पुलिस परीक्षा में सबसे बेहतरीन परिणाम देने वाले एवं आर्मी परीक्षा में चयनित हुए 64 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद संस्था निदेशक राम सिंह दादरवाल, प्रबंधक रामेश्वर लाल, महावीर प्रसाद, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक लक्ष्मण राम भदाला ,अजीत सिंह, ,ताराचंद लिढाण, गणेश राम ,कोच राकेश दूधवाल, विजय कुमार, रमेश चंद कुमावत ,गिरधारी लाल ,सुभाष चंद्र के द्वारा चयनित हुए सभी छात्र-छात्राओं को साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद विजय जुलूस डीजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर निकल गया। विजय जुलूस का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर शानदार स्वागत किया गया। संस्था के बढ़ते कदमों एवं सफलता के लिए विभिन्न संगठनों ने शुभकामनाएं व शानदार बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur