Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कल खाटूश्यामजी आएंगे

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कल खाटूश्यामजी आएंगे

सीकर, जिला कलेक्टर मुकूल शर्मा ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 5 अक्टूबर 2024 को खाटूश्यामजी आएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जयपुर से 9.45 बजे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.10 बजे खाटूश्याम जी पहुंचेंगे तथा खाटूश्याम जी मंदिर में पूर्जा— दर्शन करेंगे । राज्यपाल बागडे प्रात: 11.20 बजे खाटूश्यामजी मंदिर से प्रस्थान कर प्रात: 11.25 बजे वृन्दावन-धाम, धर्मशाला, खाटूश्यामजी में पहुंचेंगे तथा जमनालाल कनीराम बजाज ट्रस्ट, सीकर द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दोपहर एक बजे खाटूश्यामजी से राजभवन जयपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur