Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान मेघवाल परिषद् के नव नियुक्त संभाग प्रभारी मोरदिया का किया सम्मान

राजस्थान मेघवाल परिषद् के नव नियुक्त संभाग प्रभारी मोरदिया का किया सम्मान

सीकर, राजस्थान मेघवाल परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष कानाराम कांटीवाल ने प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी करते हुए सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री मनोहर लाल मोरदिया को सीकर- जयपुर- बीकानेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। मेघवाल समाज के लोगों ने सीकर में मनोहर लाल मोरदिया के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नवनियुक्त संभाग प्रभारी मनोहर लाल मोरदिया का साफा, शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने मनोहर लाल मोरदिया को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए कहा- राजस्थान मेघवाल परिषद् मेघवंश समाज का सबसे पुराना संगठन है और यह प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय है। मनोहर लाल मोरदिया को तीन संभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, समाज और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई है। बैठक में सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई‌। संभाग के कई जिलों में नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में धर्मपाल गाँधी, समाजसेवी इन्द्र सिंह शिल्ला, सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी लाल बालान, कानसिंह नाथावतपुरा, नाथूराम धोद, एडवोकेट चुन्नीलाल सैनी, ओंकारमल वर्मा, मनोहर लाल मोरदिया, किशन सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, भागीरथ बड़जात्या, बलवीर सिंह भूकर, रमेश कुमार चौहान, नरेश कुमार, रामअवतार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। मनोहर लाल मोरदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur