Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान मिशन 2030 : डीजीपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

राजस्थान मिशन 2030 : डीजीपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

सीकर, राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को शहर कोतवाली सीकर में वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी व पुलिस मित्रों से रूबरू हुए। यह प्रदेश स्तरीय आयोजन पुलिस विभाग के राजस्थान मिशन 2030 के सम्बंध में किया गया। डीजीपी मिश्रा ने इस मौके पुलिस का कार्य कैसा हो, इस विषय पर सीकर के सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी व पुलिस मित्रों से सुझाव मांगे। इस दौरान सीएलजी सदस्य राधेश्याम पारीक, कैलाश तिवाड़ी, राजकुमार बोहरा, पवन गौड, अब्दुल कय्यूम कुरेशी, रुघजी चौधरी, अब्दुल रज्जाक पंवार, सैयद अहमद, खुर्शीद अहमद, दीनदयाल शर्मा, हैदर अली आदि कांफ्रेंसिंग में मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur