Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Rajasthan News : देर रात सीकर में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका

Rajasthan News : देर रात सीकर में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका

Sikar News (सीकर समाचार) : Rajasthan News : देर रात सीकर में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की अचानक बम जैसी वास्तु मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  बता दे की मामला गुरूवार रात का है जब रीको इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खेत में खुदाई के दौरान बम जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद हुई. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

JCB से खुदाई के दौरान मिली वस्तु 

जानकारी के अनुसार, JCB से खुदाई की जा रही थी उसकी समय करीब 10 फीट गहरी हुई, तब मिट्टी के बीच धातु की एक वस्तु दिखाई दी. यह वस्तु देखने में बिल्कुल हैंड ग्रेनेड या बम के खोल (शेल) जैसी लग रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.Rajasthan News

सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची 

रात करीब 11:30 बजे सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश कुमार बुडानिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया और एहतियात के तौर पर गड्ढे को पत्थरों से ढकवा दिया है.Rajasthan News

जयपुर से बुलाई एक्सपर्ट टीम, इलाका शील 

SHO बुडानिया ने बताया, ‘फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मिली हुई वस्तु वास्तव में क्या है और कितनी पुरानी है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में जाब्ता तैनात कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से बम निरोधक विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.’