Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार

सीकर, [प्रदीप सैनी ] बजट घोषणा में मंत्रालयिक कर्मचारियों की उपेक्षा से राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने सरकार के समस्त कार्यों का बहिष्कार किया। महासंघ के सीकर जिला अध्यक्ष भुवनेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के 9 सूत्रीय मांग पत्र पर राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा 2023-24 में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं करने के विरोध में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी द्वारा प्रथम चरण के रूप में दोपहर बाद आधे दिवस के सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार के प्रदत्त निर्देशो की पालना में जिले के समस्त ब्लॉक स्तर पर, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय व जिला मुख्यालय पर समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है जो दिनांक 24 फरवरी तक जारी रहेगा। जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह निर्वाण ने बताया कि समस्त ब्लॉक जिला मुख्यालय कार्यालय एवं समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से महासंघ की आगे की रणनीति हेतु सम्पर्क किया गया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur