Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा 28 मार्च को सीकर आएंगे

राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा 28 मार्च को सीकर आएंगे

सीकर, राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा 28 मार्च मंगलवार को सीकर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि युवा बोर्ड अध्यक्ष लाम्बा 28 मार्च मंगलवार को जयपुर से प्रातः 8ः15 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा प्रातः 10ः30 बजे शांति एवं अंहिसा विभाग जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति सीकर द्वारा जैन भवन जमनालाल बजाज रोड़ सीकर में आयोजित जिला स्तरीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष लाम्बा प्रातः 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शेखावाटी युवा महोत्सव के संबध में बैठक लेंगे व दोपहर 12ः30 बजे पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur