सीकर, राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत दांतारामगढ़ तहसील के चिडासरा में न्याय आपके द्वार शिविर में उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के समक्ष मालचन्द पुत्र बिडदाराम जाति गुर्जर निवासी चिडासरा तहसील दांतारामगढ़ जिला सीकर ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया कि मेरा राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम चिडासरा में खाता संख्या 175 में नाम गगू पुत्र बिडदाराम दर्ज है जबकि मेरा सही नाम मालचन्द पुत्र बडदाराम है । मेरे अन्य खातो में व पहचान पत्र राशन कार्ड व अन्य दस्तावेज में भी नाम मालचन्द दर्ज है। नाम में गलती उसने पिता के मरने के बाद करीब 20-25 वर्ष पूर्व होना बतलाया। उपलब्ध रिकार्ड, सरपंच के प्रमाण पत्र व मौके पर की गई पूछताछ के अनुसार मौके पर ही प्रार्थी का नाम गगू के बजाय मालचन्द पुत्र बिडदाराम करने के आदेश जारी किय गये। मौके पर ही नाम दुरस्त होने पर मालचन्द ने प्रसनन्ता व्यक्त की तथा सरकार व प्रशासन को धन्यवाद दिया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्व लोक अदालत कैम्प में नाम हुआ दुरस्त
राजस्व लोक अदालत कैम्प में नाम हुआ दुरस्त


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

