दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] नागौर जिला माली समाज विकास समिति की जिला कार्यकारिणी ने घाटवा के राजेन्द्र प्रसाद सैनी पुत्र सुवालाल सैनी को नागौर जिला संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सैनी डाक विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। जिला माली समाज विकास समिति ने उन्हें जिला संगठन सचिव के पद पर उनके राजकीय सेवा में अत्यधिक व्यस्त रहने के उपरांत भी पूर्ण रुचि, लगन, उत्साह और सहयोग की भावना से सामाजिक सेवाओ में अग्रसर रहने के कारण नियुक्त किया है। सैनी भारतीय सेना में अपनी सेवाये दे चुके है तथा इसी दौरान सयुंक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में अफ्रीका के कांगो में भी सेवा कर चुके है। घाटवा सैनी समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल सिंगोदिया ने राजेन्द्र प्रसाद सैनी की जिला स्तर पर नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुये समाज विकास की दिशा में निरन्तर प्रयासरत रहने की बात कही है।नागौर जिला संगठन सचिव के पद पर नियुक्त होने पर सैनी को अनेक लोगो ने बधाई दी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजेन्द्र सैनी जिला संगठन सचिव पद पर नियुक्त
राजेन्द्र सैनी जिला संगठन सचिव पद पर नियुक्त




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।