Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित

,

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित

सीकर, राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक का आयोजन नगर परिषद सीकर सभागार में उपखंड अधिकारी जय कौशिक के निर्देशानुसार किया गया, जिसमे खेल विभाग और खेल संघो के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग और नगर परिषद के अधिकारी और कार्मिकों ने भाग लिया। खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक सीकर शहर के चार जोन के बारह कलस्टर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों, टीम गठन, खेल मैदान , ड्राज, निर्णायक और विभागीय नियुक्ति,उदघाटन कार्यक्रम, प्रमाण पत्र , पुरस्कार आदि की समीक्षा की गई।
बैठक का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलदेव सिंह, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र, खेल अधिकारी अशोक कुमार, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी सहित विभागो के 70 अधिकारी, कार्मिकों ने भाग लेकर सफल आयोजन के लिए अपने सुझाव दिए।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी खेल आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का वातावरण निर्माण होगा और यह राजस्थान सरकार खिलाड़ियों के हित में सकारात्मक कदम है। विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलदेव सिंह ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों की टीमों और खेल मैदानों के बारे में बताया।नगर परिषद के राजस्व अधिकारी महेश चंद्र ने खेल आयोजन में निकाय को मिली जिम्मेदारियों की अब तक की गई तैयारियों से अवगत करवाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur