Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 26 से 31 जनवरी तक होंगे आयोजित

,

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 26 से 31 जनवरी तक होंगे आयोजित

सीकर, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा वर्ष की अनुपालना में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तर्ज पर नगर परिषद स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2022 – 23 का आयोजन 26 से 31 जनवरी 2023 (06 दिवस) तक किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि इन आयोजित होने वाले खेलों में शहरी क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीयन 15 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल rajolympic.rajasthan.gov.in पर जनाधार के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही खेलों का आयोजन स्वायत शासन विभाग, शिक्षा विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। उन्होंने शहरी क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वह इन खेलों में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करें।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur