Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राकसिया व बागड़ी होंगे महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास समिति के मुख्य संरक्षक

राकसिया व बागड़ी होंगे महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास समिति के मुख्य संरक्षक

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] प्रस्तावित महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में चुनें गये है। यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक सज्जन कुमार सैनी ने बताया कि भामाशाह समाजसेवी व्यवसायी रामगोपाल राकसिया व उधोगपति भामाशाह समाजसेवी अनिल कुमार बागड़ी मुख्य संरक्षक के पद के लिए चुनें गये है। उन्होंने बताया कि छात्रावास भूमि पूजन मुख्यमंत्री के कर कमलों हो इस निमित्त निर्माण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने तथा रास्ते के दुरुस्तीकरण, सड़क निर्माण, ट्यूबवेल निर्माण, सावित्री बाई फुले लाईब्रेरी की स्थापना करने की मांग रखी गई जिस पर क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने मौके पर मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्य करने के निर्देश अपने निजी सहायक को देते हुए विधानसभा सत्र के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर भूमि पूजन के लिए निर्धारित समय तय करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur