सीकर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में शुक्रवार को रमेश कुमार राठी ने अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे सीकर जिले में अधिशासी अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राठी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह पद चुन्नीलाल के स्थान पर ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने उनके नेतृत्व में विभाग के कार्यों को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद व्यक्त की। राठी ने अपने संबोधन में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ जल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उपस्थित सभी ने राठी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में विभाग के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इसी दौरान अधिशाषी अभियंता पद पर रामकुमार चाहिल ने महेंद्र कांटीवाल के स्थान पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राम प्रकाश गौड़, रामकुमार चाहिल, संतरा वरिष्ठ लेखाधिकारी, महेंद्र कांटीवाल अधिशाषी अभियंता, यशवंत सामोता खंडीय लेखाधिकारी, सागरमल ओला, प्रवीण मातवा, भागीरथ ढाका, सहायक अभियंता मोहसिन खान, सागरमल ओला, प्रमोद कुमार, नीरज चैधरी, किरण बाजिया, नव्या, डॉ संजय खीचड़, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पूरणमल गिला, बनवारी लाल, केशव यादव, सचिन माथुर, हीरालाल यादव, रोहित मीणा एवं कर्मचारी यूनियन के सुशील कुमार जैन, चतर सिंह बजरंग सिंह शेखावत, भागीरथ मल, बजरंग सिंह ,फारुख भाटी, शंकर शर्मा, शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अधीक्षण अभियंता पद पर रमेश कुमार राठी ने संभाला कार्यभार
अधीक्षण अभियंता पद पर रमेश कुमार राठी ने संभाला कार्यभार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।