Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : रामगढ़ शेखावाटी की बेटी की टोंक में सड़क हादसे में मौत

,

Sikar News : रामगढ़ शेखावाटी की बेटी की टोंक में सड़क हादसे में मौत

Car overturned after hitting divider on Tonk NH52 highway accident

खाटू श्याम के दर्शन कर कोटा लौट रहा था परिवार, 5 लोग घायल
सीकर/रामगढ़ शेखावाटी। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे एक परिवार की कार टोंक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें रामगढ़ शेखावाटी की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा बरौनी थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर शाम करीब 4:30 बजे हुआ।

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही वेगनआर कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार पलट गई।

कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल थे।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया

रामगढ़ शेखावाटी की पूनम की मौत

बरौनी थाना प्रभारी नूर मोहम्मद ने बताया कि हादसे में रामगढ़ शेखावाटी के जयपुर प्रवासी रामावतार लोहिया की बेटी पूनम (40) पत्नी जतिन गुप्ता, निवासी महावीर नगर विस्तार-6, कोटा की मौत हो गई।

हादसे में पूनम के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पति और बच्चों समेत 5 लोग घायल

दुर्घटना में विश्वा पत्नी रोहित सोनी निवासी छबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसके अलावा जतिन गुप्ता, रोहित सोनी और दो बच्चे भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

आधे घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित

हादसे के बाद जयपुर-कोटा हाईवे पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है

रामगढ़ में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ शेखावाटी में अग्रवाल समाज और अणतराम की मोरी क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur