Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रामलीला स्वर्ण जयंती महोत्सव में नारद मोह लीला का मंचन

रामलीला स्वर्ण जयंती महोत्सव में नारद मोह लीला का मंचन

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया, नव युवक रामलीला नाट्य कला मंडल के तत्वावधान में दशहरे पर खेली जाने वाली रामलीला के स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन परमानंद धाम खोरी में श्री महंत हरि ओम दास जी महाराज के सानिध्य और पूर्व जिला पार्षद माया देवी नरूका एवं देवी सिंह नरूका के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

रामचरित मानस जीवन का प्रेरक ग्रंथ

श्री महंत हरि ओम दास ने अपने संदेश में कहा कि रामचरित मानस पारिवारिक जीवनशैली की अद्वितीय रचना है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र आज भी समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

प्रथम दिवस की लीला

मंडल निर्देशक दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस तुलसीदास कृत रामचरित मानस पर आधारित नारद मोह की दिव्य लीला का मंचन किया गया।

  • देवर्षि नारद – श्रवण पारीक
  • भगवान विष्णु – हेमंत पारीक
  • माता लक्ष्मी – अमित पारीक
  • देवराज इंद्र – नवरतन शर्मा
  • कामदेव – रौनक माछुपुरिया
  • विदूषक – सुंदर माछुपुरिया
  • राजा शीलनिधि – विमल इंदौरिया

आयोजन समिति और उपस्थितजन

इस अवसर पर मंडल संरक्षक शिवदत्त भारद्वाज, अध्यक्ष विमल जोशी, समन्वयक जुगल जोशी, कोषाध्यक्ष कमल फलोंड सहित रमाकांत शर्मा, महेश जोशी, विष्णु सेठी, प्रकाश नोताका, विवेकानंद जोशी, महेश दीवान, भोलूराम बडसीवाल, वैभव जोशी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

राम जन्म का मंचन

कार्यक्रम के दूसरे दिन राम जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा। दर्शकों में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur