Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

Sikar News : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

Sikar district night chaupal schedule April 2026 announced by collector

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, कई अधिकारी तैनात
सीकर, शहर में 26 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

अलग-अलग मार्गों पर अधिकारियों की तैनाती

आदेश के अनुसार, निखिल कुमार (उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सीकर) और कविता गोदारा (सहायक कलेक्टर) पूरी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहेंगे।

वहीं राहुल कुमार मल्होत्रा (एसडीएम, धोद) और भरतदान (तहसीलदार, धोद) शोभायात्रा के आगे-आगे रहकर व्यवस्था संभालेंगे।

प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी

रघुनाथजी मंदिर से लेकर गोपीनाथजी मंदिर और गणेश मंदिर तक के मार्ग पर विजेन्द्र पाल और भागीरथ यादव तैनात रहेंगे। इसके बाद ये अधिकारी शोभायात्रा के पीछे रहकर निगरानी करेंगे।

पारीक जूस से जैन स्कूल, तापड़िया बगीची से स्टेशन रोड तक जगदीश गोड और सत्यवीर सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्य और अंतिम चरण की जिम्मेदारी

स्टेशन रोड से जाटिया बाजार और सूरजपोल गेट तक रामचन्द्र गुर्जर और पूजा नायब तहसीलदार तैनात रहेंगे।

वहीं सूरजपोल गेट से कल्याणजी मंदिर होते हुए रामलीला मैदान तक ज्वाला सहाय और भीमसेन सैनी शोभायात्रा के समापन तक निगरानी करेंगे।

प्रशासन और पुलिस में समन्वय

प्रशासन ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के संपूर्ण प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) होंगे। सभी अधिकारी हर घटनाक्रम की सूचना सीधे जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur