सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 23 मई को जयपुर में स्थान ए.डब्ल्यू.पी.ओ जयपुर व 29 मई 2023 को आर्मी वेलफेयर प्लेसमेन्ट आरगनाईजेशन जयपुर द्वारा सीकर के युद्ध विधवा छात्रावास शिवसिंहपुरा परिसर में सुबह 10 बजे से रैली आयोजित की जायेगी जिसमें अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट रेलवे डिवीजन (गुजरात) में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे गेटमैन के लिए वाक इन इन्टरव्यू लिया जायेगा। पूर्व सैनिकों को सकल वेतन 33000 रूपये प्रतिमाह, ड्यूटी 12 घंटे व महीने में 26 दिन कार्य दिवस रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक इस रेली में आकर पुन: नियोजन का फायदा उठाये। पूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र , पीपीओ लाए। 54 वर्ष तक आयु के पूर्व सैनिक इसमें भाग ले सकते है। पूर्व सैनिकों के आश्रित भी जिनकी आयु 20 से 35 वर्ष व योग्यता 10वीं पास, कम्प्यूटर डिप्लोमा, ड्राईविंग लाईसेंस व उंचाई 5.71 वाले भी आवेदन कर सकते है। आश्रितों का वेतन 16500 रूपये से 17500 रूपये तक है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0141—2247590 पर सम्पर्क कर सकते है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व सैनिकों की भर्ती
पूर्व सैनिकों की भर्ती



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।