Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों की सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती

ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों की सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती

चयन परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त से किया जाएगा

सीकर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सीकर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त से किया जाएगा।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत बेसरा के सहायक भर्ती अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ में 9 और 10 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में 11 और 12 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता में 13 और 14 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में 16 और 17 अगस्त को, महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोद में 18 और 19 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में 24 और 25 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडेला में 26 और 27 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काछवा में 28 और 29 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीम का थाना में 30 और 31 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में 1 और 2 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री कल्याण सिंह में 3 सितंबर को भर्ती केम्प का आयोजन किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10 वीं पास ,आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष , लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी इन तिथियों में अपनी 10 वीं एवं 12 वीं की अंक तालिका दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 12000 रुपए से 16000 रुपए मासिक वेतन सुपरवाईजर को 16000 रुपए से 20000 रुपये मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस बी आई बैंक, यस बैंक, चित्तोड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव, हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 8079029369 9672246001 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur