Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नीमकाथाना में भर्ती रैली 21 मार्च को

,

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नीमकाथाना में भर्ती रैली 21 मार्च को

सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नीमकाथाना कर्नल अजय शर्मा ने बताया की आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन जयपुर की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए 21 मार्च को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नीमकाथाना में भर्ती रैली होगी। इसमें गुजरात व मुम्बई में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती होगी। चेकमेंट सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के सहयोग से होने वाली भर्ती रैली में गुजरात और मुंबई में भारतीय रेलवे में गेटमैन के लिए 150 पदों पर, गुजरात के पीपावाद में जहाज निर्माण कंपनी अमरेली, वडोदरा में पट्रोलमैन, गेटमैन, ट्रेक मेनटेनर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया किे डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर या क्लर्क की नौकरी तलाश कर रहे, ईएसएम आश्रित भी दस्तावेजों के साथ रैली में शामिल हो सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur