सीकर, जन स्वास्थ्य अधीक्षण अभियन्ता चुन्नी लाल भास्कर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जलदाय विभाग में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनको नियमानुसार शास्ती व पेलन्टी लेते हुए नियमितीकरण अथवा हटाने की कार्यवाही की जावेगी। इसी अभियान के तहत 28 फरवरी तक सीकर संभाग के समस्त सम्भाग समस्त ग्रामीण एवं शहरी पेयजल योजनाओ के अवैध जल संबंधों का चिन्हिकरण किया जाकर शास्ती व पेलन्टी लेते हुए नियमितीकरण की कार्यवाही की जावेगी । उन्होंने सभी पेयजल कनेक्शन धारियों से कहा है कि वे इस अभियान मे सहयोग प्रदान करते हुए अपने अवैध कनेक्शनों का सम्बन्धित जलदाय विभाग के कार्यालय में सम्पर्क कर नियमानुसार शास्ती व पेलन्टी लगवाते हुए नियमितीकरण करवाने की कार्यवाही 28 फरवरी तक करावे अन्यथा अवैध पेयजल कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाकर निर्धारित नियमानुसार शास्ती व पेलन्टी वसूली की जाकर अवैध कनेक्शन को हटाया जाते हुए राजकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने के अपराध में मुकदमा दर्ज करवाने की कानूनी कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अवैध पेयजल कनेक्शनधारी की होगी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अवैध नल कनेक्शन का 28 फरवरी तक करवा सकेंगे रेगुलाईजेशन
अवैध नल कनेक्शन का 28 फरवरी तक करवा सकेंगे रेगुलाईजेशन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।