सीकर, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस के पोस्टर का विमोचन प्रधान जी का जाव सीकर में शांति एवं अहिंसा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर इंदिरा शर्मा, सरला दानोदिया, मनोहरलाल मोरदिया, इंद्र सिंह शिल्ला, शांति अहिंसा प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवम् राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिवभगवान नागा व बिहारीलाल बालान, समाजसेवी विनोद नायक, कन्हैया लाल नाथावतपुरा के द्वारा किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि 1947 में भारत विभाजन की त्रासदी में बेगुनाह मारे गये लाखों लोगों की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में आयोजित किया जायेगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा विभाग के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पोस्टर का किया विमोचन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पोस्टर का किया विमोचन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।