Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / हत्या के प्रयास का शेष अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का शेष अभियुक्त गिरफ्तार

अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जितेंद्र कांस्टेबल , राजेन्द्र कांस्टेबल की गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास में लिप्त शेष अभियुक्त श्रीराम को गिरफ्तार किया। अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 18 दिसम्बर को जोगियों के मोहल्ले निवासी राजेश योगी ने अजीतगढ़ थाने में मुकदमा नंबर 393 / 21 दर्ज करवाया था ।जिसमे प्रार्थी से 17-12-21 को अभियुक्तगणों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर 1500 रुपये छीन लिए। अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur