Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान उत्सव-2024 में फैशन शो बाय निवासी मुकेश सिंघल रहे अव्वल

राजस्थान उत्सव-2024 में फैशन शो बाय निवासी मुकेश सिंघल रहे अव्वल

बीकानेर हाउस में आयोजित

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सिंह ] बाय निवासी मुकेश सिंघल राजस्थान उत्सव 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे। राजस्थान उत्सव-2024 में दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की फैशन शो और पगड़ी प्रतियोगिता दर्शकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागियों में से जजों के पैनल ने तीन प्रतिभागियों को चयनित कर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। राजस्थान उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में एक फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इस फैशन शो में बाय निवासी मुकेश सिंघल प्रथम स्थान पर रहे तथा पगड़ी प्रतियोगिता में दितीय रहे। महिलाओं, बच्चों, युगल और परिवार की विभिन्न श्रेणियों में लगभग 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न परिधानों से निर्धारित जजों और दर्शकों का खूब मन मोहा। फैशन शो में उपस्थित जजों ने प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur