Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित अब तक की कार्य प्रगति की समीक्षा 27 सितम्बर को

आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित अब तक की कार्य प्रगति की समीक्षा 27 सितम्बर को

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के निर्वाचन कार्य समयबद्ध संपादन किये जाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व की गई तैयारियों, अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्य की रूपरेखा के संबंध में 27 सितम्बर को प्रात:11 बजे वर्चुअल वीड़ियों कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वीसी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण से संबंधित, होम वोटिंग की तैयारी,चार्ट में लम्बित सूचना, ईपिक वितरण, एमसीसी, ईईएम,कानून एवं व्यवस्था प्रकोष्ठों से संबंधित सहि अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur