Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रींगस में शराब की अवैध ब्रांच का विरोध

रींगस में शराब की अवैध ब्रांच का विरोध

खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर

रींगस, [अरविन्द कुमार ] रींगस कस्बे के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर होटल माखन मटकी के समीप शराब की अवैध ब्रांच का लोगों ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही शराब की दुकान का सेल्समैन मौके से फरार हो गया पुलिस द्वारा दुकान में रखी हुई अवैध शराब के कार्टून जब्त किए गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे महिला पुरुषों का कहना है कि अवैध शराब की ब्रांच के समीप ही दो दुग्ध डेयरी, खेल एकेडमी व विद्यालय आदि बने हुए हैं, जिनमें आते जाते समय लड़कियों व महिलाओं पर शराबियों द्वारा फब्तियां कसी जाती है, और अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। पुलिस द्वारा करीब 15 दिन पूर्व इसी दुकान का लोगों द्वारा विरोध करने पर सेल्समैन को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई थी लेकिन कठोर कार्यवाही नहीं होने के चलते शराब कारोबारी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि रींगस कस्बे में शराब की 4 दुकानें ही स्वीकृत है लेकिन आबकारी व पुलिस प्रशासन की शराब कारोबारियों से मिलीभगत के चलते एक दर्जन से भी अधिक दुकानें संचालित है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी यादराम से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों ने बताया कि यह अवैध ब्रांच आरएसडब्ल्यूएम मिल के सामने संचालित अधिकृत दुकान के नीचे खोली गई है, इसके अतिरिक्त भी इस दुकान के नीचे करीब आधा दर्जन अवैध ब्रांचें संचालित हो रही है। शराब की अवैध ब्रांच के विरोध की सूचना मिलने पर रींगस पुलिस हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचकर तीन कार्टूनों में रखी हुई शराब जब्त की। विरोध प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur