कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। कस्बे में जलदाय विभाग की पाईप लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है जिसके चलते न तो पीने का पानी पूरा मिल रहा है। इसके साथ ही गंदा पानी पीने को भी मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही पिछले 2 महीने से जलदाय विभाग के पम्प हाउस के पास टूटी हुई पाइप लाइन से रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है जिसे अधिकारी आंखें बंद कर नजरअंदाज कर रहे हैं। कस्बे के लोगों को गंदा व दूषित पानी पिला रहे है। रींगस के वार्ड 13 में दो माह से वॉल खराब होने की वजह से पाइप लाइन में गंदगी जा रही है जिसके चलते लोगों का गुस्सा सामने आया । वहीं जलदाय विभाग के किसी भी कर्मचारी ने इसकी सुध नहीं ली और एक दूसरे पर कार्य को टालते रहे। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों को शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि कस्बे की मुख्य पाइपलाइन जगह-जगह से करीब एक दर्जन से अधिक जगहों से टूटी हुई हैं लेकिन जलदाय विभाग पाइपलाइन ठीक करने के बजाय मुखदर्शक बनकर देख रहा है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रींगस में रोज हजारों लीटर पानी बहता है व्यर्थ
रींगस में रोज हजारों लीटर पानी बहता है व्यर्थ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

