Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रींगस सीवर लाइन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, अब तक तीन चेंबर धंसे

,

रींगस सीवर लाइन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, अब तक तीन चेंबर धंसे

नगरपालिका प्रशासन की देखरेख पर भी सवालिया निशान हुए खड़े

रींगस ,(अरविन्द कुमार) रींगस कस्बे के मठ मंदिर से भैरुजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर हाल ही में डाली गई सीवर लाइन के अब तक 3 चेंबर धंस चुके हैं। कस्बे वासियों ने बताया कि सीवर लाइन डालने के दौरान एक चेंबर टुट गया था। उसको सुधारने के बाद मदन जोशी के मकान के पास दूसरा चेंबर बैठ गया उसको सुधारते ही गुरुवार रात को तीसरा चेंबर धंस गया। लोगों ने सीवर लाइन डालने वाली कार्यकारी एजेंसी पर अनियमितताओं का आरोप लगाया और इस प्रकार 1 महीने में ही 3 चेंबर टूटना नगरपालिका प्रशासन की देखरेख पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। आम रास्ते पर चेंबर धंसने की सूचना मिलने पर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया और कार्यकारी एजेंसी के ठेकेदार को अवगत करवाया। बाद में कार्यकारी एजेंसी के ठेकेदार द्वारा पुनः चेंबर को उखड़वाकर दुरुस्त करवाया गया। पालिका प्रशासन व कार्यकारी एजेंसी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur