Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: 11 से 25 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान 2025 शुरू

Sikar News: 11 से 25 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान 2025 शुरू

15 दिनों तक जागरूकता, निरीक्षण, रैलियां और ब्लैक स्पॉट सुधार पर जोर

सीकर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस और सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से 11 से 25 दिसंबर 2025 तक सड़क सुरक्षा अभियान–2025 का आयोजन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी, यातायात नियमों का पालन और एक सुरक्षित यातायात वातावरण तैयार करना है।


11 दिसंबर: ट्रैफिक समझाइश और सम्मान

  • दुर्घटना संभावित स्थानों पर वाहन चालकों को समझाइश।
  • नियमों का पालन करने वालों को सम्मान।
  • सभी सरकारी कार्यालयों में नो हेलमेट–सीट बेल्ट, नो एंट्री का पालन।

12 दिसंबर: स्कूल–कॉलेजों में प्रतियोगिताएं व शपथ

  • प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, जिंगल, स्लोगन, रंगोली, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं।
  • सड़क सुरक्षा शपथ।
  • गुड सेमेरिटन, राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजनाओं का प्रचार।

13 दिसंबर: राज्य व जिला स्तरीय रैली व रन

  • सड़क सुरक्षा रैली और जागरूकता रन का आयोजन।

15 दिसंबर: ब्लैक स्पॉट सुधार व इंजीनियरिंग कार्य

  • बार-बार दुर्घटना वाली जगहों की सूची तैयार।
  • रिफ्लेक्टिव रोड फर्नीचर, उचित प्रकाश व्यवस्था।
  • झाड़ियों की कटाई और मोड़ों की विजिबिलिटी सुधार।

16 दिसंबर: हेलमेट व सीट बेल्ट जागरूकता

  • प्रमुख मार्गों पर नियम उल्लंघन करने वालों को समझाइश।

17 दिसंबर: वाहन चालकों का हेल्थ व नेत्र जांच शिविर

  • प्रोफेशनल ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य शिविर।

18 दिसंबर: अतिक्रमण हटाना और अवैध पार्किंग नियंत्रण

  • पुलिस और सड़क एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान।
  • हाईवे पर अवैध कट बंद किए जाएंगे।

19 दिसंबर: स्कूल वाहनों की जांच व जागरूकता

  • चलित बाल वाहिनी चालकों और स्कूल संचालकों को नियमों की जानकारी।
  • बच्चों की सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

20 दिसंबर: रिफ्लेक्टिव टेप और सड़क संकेतक सुधार

  • वाहनों पर AIS–90 रिफ्लेक्टिव टेप लगाना।
  • मवेशियों और गैर–मोटर चालित वाहनों पर चिन्हांकन।
  • रोड साइनज और फर्नीचर की मरम्मत।

22 दिसंबर: ई–DAR प्रशिक्षण

  • दुर्घटना रिपोर्टिंग के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण।

23 दिसंबर: बस बॉडी कोड जागरूकता

  • बस डिपो और वाहन बॉडी निर्माताओं के लिए कार्यशालाएं।

24 दिसंबर: नशे में ड्राइविंग व ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान

  • तेज गति, गलत दिशा, मोबाइल उपयोग और अंडर–एज ड्राइविंग रोकने पर जोर।

25 दिसंबर: व्यावसायिक ड्राइवरों को समय सीमा पालन की सलाह

  • अत्यधिक समय तक लगातार वाहन न चलाने के लिए जागरूकता।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur