Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: केन्द्रीय विद्यालय में रूफ शेड के 1.07 करोड़ स्वीकृत 

Sikar News: केन्द्रीय विद्यालय में रूफ शेड के 1.07 करोड़ स्वीकृत 

सीकर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के प्रार्थना स्थल मंच एवं मैदान के विकास के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय, नई दिल्ली ने बड़ा आर्थिक अनुमोदन दिया है। विद्यालय के प्रार्थना स्थल मैदान (33 मीटर × 33.7 मीटर) पर रूफ शेड निर्माण के लिए 82.93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विद्यालय के प्राचार्य नरसी लाल बिजारनिया ने बताया कि इससे विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।


मंच और मैदान दोनों के लिए स्वीकृति

प्रार्थना स्थल मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति पहले ही केवीएस द्वारा दी जा चुकी है और इसका कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। अब मैदान पर रूफ शेड के लिए 82.93 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 1 करोड़ 7 लाख 93 हजार रुपये की मंजूरी हो गई है।

प्राचार्य के अनुसार, मंच और मैदान दोनों के विकसित होने से विद्यालय की प्रार्थना सभाएं एवं बड़े कार्यक्रम अधिक सुव्यवस्थित और मौसम के प्रभाव से मुक्त रहेंगे।


प्रस्ताव कैसे स्वीकृत हुआ, किसने किया अनुमोदन

यह प्रस्ताव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के अनुमोदन के बाद जुलाई 2025 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन को भेजा गया था। कलेक्टर मुकुल शर्मा, जो सीकर जिले में शिक्षा व बुनियादी ढांचे को मजबूती देने पर जोर दे रहे हैं, विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं।

केवीएस मुख्यालय द्वारा अनुमोदन के बाद अब रूफ शेड निर्माण कार्य की औपचारिकताएं और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।

केवीएस और प्रशासन के प्रति आभार

प्राचार्य ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त विकास गुप्ता, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा तथा केवीएस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि केवीएस द्वारा समय-समय पर मिलने वाला सहयोग विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur