Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : 2 से 3 मिनट की देरी भी पड़ी भारी, कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

Sikar News : 2 से 3 मिनट की देरी भी पड़ी भारी, कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

Candidates denied entry at Sikar exam center due to delay

सीकर में परीक्षा केंद्रों पर सख्ती: देरी से पहुंचीं अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री

सीकर में रविवार को आयोजित RPSC सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के दौरान कड़े नियमों के चलते कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ मिनट की देरी बनी बड़ी वजह

एसके स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहली पारी में तीन महिला अभ्यर्थी सिर्फ 2 मिनट की देरी से पहुंचीं, लेकिन तब तक गेट बंद हो चुका था।

उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक स्टाफ से निवेदन किया, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

इस्लामिया स्कूल में रो पड़ी अभ्यर्थी

वहीं इस्लामिया स्कूल केंद्र पर जोधपुर की एक युवती 3 मिनट देरी से पहुंची।

एंट्री नहीं मिलने पर वह केंद्र के बाहर ही बैठकर रोने लगी। युवती ने बताया:
“मैं पिछले 3 साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन आज मौका ही नहीं मिला।”

दो पारियों में हुई परीक्षा

सीकर में यह भर्ती परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई:

  • पहली पारी: सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
  • दूसरी पारी: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

दोनों पारियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

सख्त चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री

महिला अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले नोजपिन, चूड़ियां और चुन्नी तक हटानी पड़ी

यह व्यवस्था नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू की गई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur