Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर के RTO डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ को IIMM मुंबई का राष्ट्रीय पुरस्कार, 29 नवंबर को अहमदाबाद में होगा सम्मान

सीकर के RTO डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ को IIMM मुंबई का राष्ट्रीय पुरस्कार, 29 नवंबर को अहमदाबाद में होगा सम्मान

परिवहन प्रशासन और सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान

सीकर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान (IIMM), मुंबई द्वारा वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें परिवहन क्षेत्र में बेहतरीन प्रशासनिक सेवाओं, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा के लिए किए गए महत्त्वपूर्ण प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

डॉ. राठौड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्रवर्तन व्यवस्था में पारदर्शिता और कुशल यातायात नियंत्रण को एक नई दिशा दी है। इसी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के चलते IIMM की राष्ट्रीय पुरस्कार समिति ने उनके नाम का चयन किया है।

अहमदाबाद में राष्ट्रीय समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

प्रतिष्ठित पुरस्कार वितरण समारोह 29 नवंबर 2025 को अहमदाबाद के होटल प्राइड प्लाज़ा में आयोजित होगा। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार न केवल सीकर जिले बल्कि राजस्थान के परिवहन प्रशासन के लिए भी गौरव का विषय है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur