Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सोमवार को शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

,

सोमवार को शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक कर जनकल्‍याण की प्रार्थना की

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] श्रावण मास के महीने में दांता के शिवालय में सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। जानकारी अनुसार दांता के बाग वाली बगीची स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर जनकल्‍याण की प्रार्थना की। आचार्यगणों ने गणेश वंदना और शिव पूजा के साथ दुग्ध, जल, पंचामृत और गन्ने का रस से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान करवाया। रुद्राभिषेक करीब दो घंटे तक चला। अंत में आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। रुद्राभिषेक में पं. नरेश बटवाल, पं. गणेश बटवाल, पं. जितेंद्र मिश्रा के अलावा ब्राह्मण समाज विकास समिति के मंत्री जुगल किशोर शर्मा, राधेश्याम कुमावत, सुभाष जांगिड़, अशोक स्वामी, समाजसेवी अमित काला व नरेश पारीक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur