Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन

31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन

नोडल अधिकारी नियुक्त

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में 25 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाया जाएगा । जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि जिले में 31 अक्टूबर 2022 को प्रातः 7 से 9 बजे तक युवाओं के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित किया जाना सुनिश्चत करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला अधिकारी के सहयोग से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur