Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के चुनाव रविवार को

सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के चुनाव रविवार को

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान की उपशाखा लक्षमनगढ के चुनाव रविवार 29 सितंबर को प्रातः 11.15 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास प्रांगण में होंगे। यह जानकारी देते हुए सैनी कर्मचारी अधिकारी संस्था के अध्यक्ष झाबरमल सिंगोदिया ने बताया कि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी (रेलवे) के निर्देश पर चुनाव होने हैं ।

उन्होंने बताया कि संस्था के सीकर जिलाध्यक्ष भंवर लाल गार्ड , सचिव सांवरमल सैनी सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता मूलचंद सैनी की मौजूदगी में होने वाले चुनाव में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में शामिल होने के लिए सभी सैनी कर्मचारी अधिकारियो से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur