Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / समरस सनातन यात्रा के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

समरस सनातन यात्रा के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

संतों ने संबोधित करते हुए हिन्दुओं को एकजुट होने का किया आह्वान

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] संतों के सानिध्य में शेखावाटी अंचल में निकाली समरस सनातन यात्रा शुक्रवार को लक्षमनगढ पहुंचने पर लक्षमनगढ के सनातनियों ने बड़े डाकघर के पास संतों का स्वागत किया तथा यात्रा का लवाजमा लालकुआं दुर्गा पूजा स्थल पहुंचा जहां आयोजित सभा को संतों ने संबोधित करते हुए हिंदुओं को एकजुट होने का आव्हान किया।

संतों के सानिध्य में आयोजित हुई सभा को श्री शील जति आश्रम भोजासर बडा के महंत शिवराज जति महाराज, शिवमठ आश्रम गाडोदा के पीठाधीश्वर महंत महावीर जति महाराज,बिदावत मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज, बुद्धगिरी मंडी फतेहपुर के महंत दिनेश गिरी महाराज ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा, सुरेश बीबीपुरिया,अरूण चौधरी, प्रदीप दाधीच मनोज मिश्रा ने संचालन किया। जबकि कार्यक्रम संयोजक ललित पंवार के नेतृत्व में संतों का अभिनंदन किया।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सहसंयोजक जयशंकर पुजारी अमित जोशी ने बताया कि पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता दिनेश जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक राजकुमार खिरवेवाल, पुरुषोत्तम मिश्रा , पुरुषोत्तम बील, अनुज ताखर, पवन गोयनका, ललित भूत ,बजरंगलाल गोटेवाले, पार्षद एडवोकेट ललित पारीक,शहर भाजपा अध्यक्ष मधु दायमा, शहर भाजपा महामंत्री जगदीश सैनी,जयप्रकाश सरावगी ,मनोज शर्मा, शशिकांत पुजारी, पार्षद विष्णु शर्मा खांडल, संदीप नेता, नवीन बोचीवाल ,नवीन काछवाल ,ताराचंद ठेकेदार ,सुरेश जाजोदिया,गिरधारी लाल जाजोदिया, शंभू बील, अनिल तिवाड़ी, अमित तिवारी फतेहपुर, ओमप्रकाश बनाई वाले ,नथमल भंडारी, राजेश जोशी , विक्रम सिंह तंवर, राकेश सेन, राजेश बेदी, राम प्रसाद जडिया ,बीरबल सिंह फगेड़िया, दान सिंह चौधरी, सर्वोत्तम वैद ,कमल तिवाड़ी, वीरेंद्र भार्गव, रवि जोशी, विनोद पाराशर, सुभाष पुजारी, मुकुल शर्मा, नितेश गौतम ,सुरेश चिरानिया, मधु डीडवानिया, मुरारी डीडवानिया, भंवरलाल शर्मा पालड़ी शुभकरण पुजारी, अलका शर्मा,लक्ष्मी गौतम सहित बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur