Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नीमकाथाना जिले की संजय नगर एवं मावड़ा खुर्द पंचायत राज्य स्तर पर सम्मानित

नीमकाथाना जिले की संजय नगर एवं मावड़ा खुर्द पंचायत राज्य स्तर पर सम्मानित

टीबीमुक्त ग्राम पंचायत

नीमकाथाना, टीबी मुक्त राजस्थान सम्मेलन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान एवं चिकित्सा संस्थानों के शिलान्यास व लोकार्पण तथा 104-108 एम्बुलेन्स सेवाओं का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण वर्चुअल रूप से भी किया गया । जिला स्तर पर पंचायत समिति स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज, एसडीम राजवीर सिंह, सीएमएचओ डॉ राजेंद्र यादव सहित जिला स्तरीय एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे । जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायत संजय नगर के सरपंच केवलराम एवं मावड़ा खुर्द के सरपंच विनोद जाखड़ को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने पर मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur