Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : प्रभारी मंत्री संजय शर्मा का दौरा आज: खाटूश्यामजी में दर्शन

Sikar News : प्रभारी मंत्री संजय शर्मा का दौरा आज: खाटूश्यामजी में दर्शन

खाटूश्यामजी में पूजा-अर्चना के बाद सीकर में कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Minister Sanjay Sharma visit Khatushyamji temple Sikar Rajasthan schedule

सीकर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को जिले के दौरे पर रहेंगे।

खाटूश्यामजी मंदिर में करेंगे दर्शन

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार के अनुसार, मंत्री सुबह 11:30 बजे जयपुर से रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे।
यहां वे प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

सीकर में कार्यक्रम में लेंगे भाग

दर्शन के बाद मंत्री दोपहर 1:15 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर करीब 2:30 बजे सीकर पहुंचेंगे।
सीकर में उनका कार्यक्रम गोविन्दम रिसॉर्ट, सालासर रोड पर आयोजित होगा, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाम को जयपुर के लिए रवाना

कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री अपराह्न 3:30 बजे सीकर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur