Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अनुसूचित जाति एवं जनजाति सभा का हुआ आयोजन

अनुसूचित जाति एवं जनजाति सभा का हुआ आयोजन

खण्डेला में

खण्डेला, [आशीष टेलर ] घाटेश्वर स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को खंडेला ब्लॉक की अनुसूचित जाति एवं जनजाति की सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान शहीद हुए समाज के बंधुओं को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही जो लोग कारावास में जाकर आए थे उनका माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ रणवीर महरानिया नीमकाथाना,मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष झाबरमल मीणा,खटीक समाज युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार खटीक, प्रकाश बड़गुजर,प्यारेलाल मीणा, रविंद्र नायक,बृजेश सौलंकी,नरेन्द्र पंवार,साधु राम दायमा, हरफुल वर्मा,रोशन वर्मा, वर्मा,एडवोकेट राजेंद्र मीणा, रामनिवास वर्मा निमेड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur