Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एसडीएम ने गौशाला गौसंवर्धन का किया निरीक्षण

एसडीएम ने गौशाला गौसंवर्धन का किया निरीक्षण

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा गुरुवार को गौशाला गौसंवर्धन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मोहन भोगे व डॉ दिनेश सैनी भी साथ थे । जानकार सूत्रों के अनुसार एसडीएम को मिली शिकायत पर जांच करने पहुंचे तथा आवश्यक जांच पड़ताल व निरीक्षण किया तथा गौसंवर्धन गौशाला संचालकों से शिकायत को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान संचालन समिति को गर्मी के मौसम को देखते हुए गायों व गौवंश के बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर लक्ष्मणगढ़ गौशाला के उपाध्यक्ष पवन बुटोलिया, गौशाला के मंत्री सुशील जाजोदिया, कोषाध्यक्ष ललित भूत, सहमंत्री विमल चिराणिया, गौशाला गौसंवर्धन समिति के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, रतन सिंह बगड़ी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur